डीएम एवं एसएसपी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डिबाई तहसील में सुनी गयी जनसमस्याएं

Spread the love

बुलन्दशहर : डिबाई जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, द्वारा संयुक्त रूप से तहसील डिबाई में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

तथा अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया इस अवसर पर डिबाई एसडीएम, डिबाई क्षेत्राधिकारी, व तहसीलदार सहित डिबाई सर्किल के समस्त थाना प्रभारी आदि अधिकारी गण मौजूद रहे ।