डीएम एवं एसएसपी ने बुलंदशहर से गुलावठी तक कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने बुलंदशहर से गुलावठी तक कांवड़ यात्रा मार्ग का भृमण किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए गुलावठी में लगाये गए कांवड़ शिविर में भी भृमण करते हुए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। शिविर संचालक को निर्देशित किया गया कि शिविर में प्लास्टिक के ग्लास एवं अन्य वस्तुओं का उपयोग नहीं किया जाए।

साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कांवड़ियों को दिए जाने भोजन की भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्युत के तारो को भी सुरक्षित रूप से कवर्ड कराया जाए।

शिविर में लगाये गए चिकित्सा कैम्प में डॉक्टर से आवश्यक दवाओ की उपलब्धता एवं कांवड़ियों को दिए गए उपचार के बारे में जानकारी हासिल की गई। इस अवसर पर हरिद्वार से जल लेकर आये कांवड़ियों से भी संवाद कायम किया गया।