डीएम व एसएसपी ने कांवड़ मार्गो एवं शिवालयों पर करायी जा रही व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कांवड़ मार्गो एवं शिवालयों पर करायी जा रही व्यवस्थाओं का मंगलवार की रात में जिलाधिकारी

चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत हापुड रोड पर जैनपुर कट बंद कराया गया तथा थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत शिवालय, कावंड़ मार्ग पर की गई व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे, पीए सिस्टम आदि सुनिश्चित करायी जाए।

इस अवसर पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों से भी वार्ता करते हुए उनसे कहा कि सुरक्षित सड़क के किनारे चलकर अपने गंतव्य तक पहुँचे। इसके उपरांत थाना बीबीनगर, थाना स्याना व सराय चौकी तक का भ्रमण करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।