तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the love

प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिसमें उन्होंने एलओ सेल के मानिटरिंग प्रभारी रमेश चंद्र राणा को साहिबाबाद कोतवाली का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध नियुक्त किया है। इसके अलावा मुकेश कुमार को अतिरिक्त प्रभारी अपराध मोदीनगर कोतवाली बनाया गया है। वह अतिरिक्त निरीक्षक अपराध साहिबाबाद कोतवाली थे।

उधर आईजीआरएस के प्रभारी अमित कुमार को आईजीआरएस के प्रभारी होने के साथ शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभार भी सौंपा गया है।