दन्त चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जिला कारागार बुलन्द शहर में विशाल दन्त चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आई टी एस डेंटल कालेज, ग्रेटर नोयडा के 7 दन्त चिकित्सकों ने अपने तकनीकी स्टाफ व दो डेंटल चेयर की एम्बुलेंस की मदद से पुरुष व महिला बंदियों की दांत सम्बन्धी बीमारियों का इलाज किया।

चिकित्सक टीम में डाक्टर अमित चौहान, डाक्टर निकिता,डाक्टर नवरत्न,डाक्टर साक्षी, डाक्टर मृगान्का,डाक्टर रुपिता,डाक्टर वायरस व तकनीशियन मौ सद्दाम, सुरेंद्र व हरेंद्र शामिल रहे। बंदियों के दांत सम्बन्धी बीमारियों का दो डेंटल चेयर मौके पर ही मौजूद रहने के कारण तत्काल निराकरण हो जाने से काफी बंदी लाभान्वित हुए।