दबंगो ने घर में घुसकर की मारपीट

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@थाना ककोड के गांव रोनी फतेहपुर निवासी बबलू पुत्र दीपचंद की ककोड थाने के गेट पर परिवार के साथ धरने देते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पीड़ित बबलू पुत्र दीपचंद का आरोप है कि 14 फरवरी को मेरे घर में घुसकर मारपीट की थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में मुझे अस्पताल पहुंचाया|

और मेरा मुकदमा दर्ज किया अब पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन लोगों ने दोबारा फिर मेरे घर में घुसकर मारपीट की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उनके डर से मैं अपने बीवी बच्चों के साथ और अपने पशुओं को बेचकर गांव से पलायन कर गया अब आरोपी फोन पर बार-बार फैसला करने की धमकी दे रहे हैं |

आज पीड़ित अपने परिवार बच्चों के साथ ककोड थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई के लिए थाने के गेट पर बैठा