दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, लेवल 205.22 मीटर

Spread the love

IN8 @ नई दिल्ली: मौसम विभाग ने मौसम को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है यमुना चेतावनी निशान तक लगभग पहुंच ही गई है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि कहा कि गुरुवार शाम छह बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 203.68 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार सुबह बढ़कर 204.30 हो गया। दिल्ली में डेंजर लेवल 205.22 मीटर है।

दिल्ली में यमुना नदी (Delhi Yamuna Water Level) का जलस्तर शुक्रवार की सुबह थोड़ा बढ़ा और नदी अब चेतावनी के निशान (Yamuna Warning point) से . 20 मीटर ही दूर रह गई है।

हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी
अधिकारी ने कहा कि अगर हरियाणा में यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज से नदी में भारी मात्रा में, कम से कम दो लाख क्यूसेक पानी नहीं छोड़ा जाता है तो यह चेतावनी के निशान, 204.50 मीटर के नीचे ही बहती रहेगी। हथिनीकुंड बैराज से सुबह आठ बजे 18,111 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा रहा था।