दंपती को नकली वीजा देकर भेजा एयरपोर्ट, ठगे 12 लाख

दिल्ली : दिल्ली में आए दिन लूटपाट और फर्ज़ीबाड़े के मामले सामने आरहे हैं एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमे दम्पति को फर्जी टिकट, वीजा देकर लाखो की चपत लगा दी ।
12 लाख लेकर फर्जी टिकट, वीजा और अन्य डॉक्युमेंट थमाकर दंपती से ठगी का मामला सामने आया है। पंजाब से आकर दंपती पहाड़गंज के होटल में ठहरा। 12 लाख रुपये ले लिए गए। एयरपोर्ट पहुंचने पर मालूम चला कि सभी काजग फर्जी हैं। दंपती की शिकायत पर पहाड़गंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, बलदेवराज परिवार समेत रायपुर, जालंधर पंजाब में रहते हैं। करीब 6 साल तक दुबई में काम किया है। इसी साल जनवरी में वापस विदेश जाना चाहते थे। विदेश में इनके जानकार अशोक कुमार ने इन्हें एक एजेंट गगनदीप सिंह खोसला का नंबर दिया। बताया कि यह दिल्ली का एजेंट है। गगनदीप खोसला से संपर्क किया। उसने दावा किया कि ग्रीस का वीजा- टिकट दिलवा देगा। भरोसा दिलाया कि उसकी विदेश में अच्छी पकड़ है। वह विदेश में काम भी दिला देगा। बलदेवराज ने उसकी बातों में भरोसा कर लिया। लगे हाथ अपनी पत्नी मनजीत कौर को भी विदेश में जॉब दिलवाने के लिए बात कर ली। आरोप है कि गगनदीप ने दंपती को पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज के साथ पैसे लेकर दिल्ली आने के लिए बोला।

आरोप है कि गगनदीप ने वॉट्सऐप पर दिल्ली से मॉस्को और मॉस्को से बेलग्रिड की फ्लाइट का टिकट भेजा। वह पत्नी के साथ दिल्ली आ गए। गगनदीप ने कहा कि दिल्ली में दो-तीन दिन रुकना पड़ेगा। दंपती ने पहाड़गंज के होटल में कमरा लिया। गगनदीप सिंह होटल के बाहर तीन चार-बार मिलने आया। 12 लाख रुपये ले लिए। उसने अगले दिन वीजा अप्रूवल की कॉपी भेजी। फिर वॉट्सऐप पर वीजा अन्य दस्तावेज भेजे। बोला कि सुबह सारे डॉक्युमेंट लेकर एयरपोर्ट जाना, वहां फ्लाइट से बेलग्रिड पहुंच जाना। यह भी कहा कि दुबई में मदद के लिए मेरा आदमी मिलेगा।

अगले दिन दंपती टिकट फॉर इन्विटेशन लेटर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। बोर्डिंग काउंटर पर पता चला कि सभी कागज फर्जी हैं। दंपती के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने गगनदीप को मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने नहीं उठाया। उसने वॉट्सऐप पर एक मेसेज रिकॉर्ड करके एक आदमी की फोटो भेजी और कहा कि इसे साथ में जाना था, जिसका एक्सिडेंट हो गया है, इसलिए अभी नहीं जा पाओगे। दंपती ने कंप्लेंट दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।