हमलावरों की गिरफ्तारी को पुलिस की दविश

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। झाझर में शुक्रवार रात पुलिस पर गस्त के दौरान हमला करने वाले तीन लोगों को जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दविश दे रही है। झाझर में शुक्रवार रात फास्ट फूड दुकानदार ने अपने साथियों समेत गस्त कर रही पुलिस पर उस समय हमला कर दिया जब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के तहत वाहन चैकिंग कर रही थी।|

पुलिस ने तीन आरोपियों हंसराज, सौएब व प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में सात नामजद समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।