दो किसानों में पहले गेहूं तुलवाने को लेकर मारपीट

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी छेत्र के गांव नैथला हसनपुर में सहकारी समिति पर गेहूं बेचने आए किसान के साथ पहले गेहूं तुलवाने को लेकर दबंग ने की मारपीट । पीड़ित किसान ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।गांव दिनौल के रहने वाले चंद्रशेखर पुत्र भिखारी लाल शर्मा सहकारी समिति पर अपने गेहूं तुलवाने की बारी का इंतजार कर रहा था।

तभी नैथला हसनपुर का एक दबंग व्यक्ति मौके पर पहुंचा और दबंगई दिखाते हुए पहले अपना गेहूं तुलवाने की जिद करने लगा। बोला पहले मेरा गेहूं तोला जाएगा चंद्रशेखर के विरोध करने पर दबंग आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीड़ित किसान के साथ मारपीट की। और ईट मारकर आंख को घायल कर दिया।

जिससे चंद्रशेखर बेहोश हो गया।नैथला हसनपुर निवासी चंद्रशेखर के मामा चंद्रशेखर को अपने घर ले आए पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने पीछे से आकर मेरे मामा के घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट कर दी।सूचना पर चोला पुलिस मौके पर पहुंची।और घायल को बुलन्दशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपियों ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली मारने की भी धमकी दी है। चोला चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।