दो पक्षों मे मारपीट, छह घायल दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर ककोड़।कोतवाली के गांव भौरा में वृहस्पतिवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन- तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


एक पक्ष की तरफ से खेमचंद पुत्र छिद्दा सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि दूसरे पक्ष के सुनील, भारत,कुनाल पुत्रगण गजराज सिंह ने घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें खेमचंद, सतपाल व सुमित घायल हो गए।

आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। दूसरे पक्ष की तरफ से भारत पुत्र गजराज की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि पोखर पर भैंस बांधने का विरोध करने पर सतपाल, खेमचंद व बिजेन्द्र ने मारपीट की जिसमें कुनाल, सुनील व भारत घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों का मैडीकल कराया गया है।

कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज किये गए हैं।