दौड़ प्रतियोगिता में मनीष प्रथम

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर चोला। क्षेत्र के ग्राम खानपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 20 बच्चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में मनीष पहले स्थान पर रहा।

दूसरे स्थान पर रोहित और तीसरे स्थान पर विक्रांत सोलंकी रहा। आयोजक दिनेश सोलंकी व कैलाश ने सभी विजेता प्रतियोगियों को नकद राशि व मैडल देकर सम्मानित किया।