संवाददाता@ गुरुग्राम : घायल व असहाय गौवंश की सहायता करने पर सामाजिक संस्था ध्यान फाउण्डेशन ने जिला कष्ट निवारण समिति व वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुरुग्राम के सदस्य रमेश वशिष्ठ के प्रयासों की सराहना की है। संस्था के मोहित सोमाणी ने कहा कि गौ चिकित्सालय में सेवा पा रहे गौवंश को भोजन की आवश्यकता की चर्चा संज्ञान में आते ही आपने गौसेवा के निमित्त तत्कालीन गौमाता के लिए खाद्य सामग्री का प्रबंध कराया है। उन्होंने गौमाता को हिंदू संस्कृति में बड़ा महत्व दिया जाता है। 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। रमेश वशिष्ठ ने कहा कि गौमाता को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। हिंदू उन्हें माता का दर्जा देकर पूजा करते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जितना संभव हो सके वे गौमाता की सेवा करें और उन्हें खाद्य सामग्री गौशालाओं तक पहुंचाएं।
Related Posts
लॉक-अनलॉक का खेल जनता पर पड़ सकता है भारी : चौधरी संतोख सिंह
संवाददाता@ गुरुग्राम : जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि गुरुग्राम…
सड़क निर्माण में क्वालिटी से नहीं होगा समझौता
संवाददाता@ पिहोवा : खेल एवं युवा मामलों में मंत्री स. संदीप सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र को विकसित…
पांच लाख रुपये के लालच में अपने आप को गोली मारकर दर्ज कराया झूठा मुकदमा
पुलिस ने किया हत्या के प्रयास के झूठे मामले का खुलासा, चार गिरफ्तारIN8@होडल…….होडल थाना पुलिस ने दो महिना पहले पैर…
