नगरपालिका फर्रुखनगर के सचिव के के राव का स्वागत

Spread the love

IN8@फर्रुखनगर…नगरपालिका फर्रुखनगर के सचिव के के राव की पद उन्नति होने पर नगरवासियों ने बुधवार को उनके कार्यालय पहुंच कर फूलमालाओं, पगड़ी बांधकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारी के के राव ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर जिला परिषद के उप प्रमुख संजीव राव, किसान नेता राव मानसिंह, आरआरएस नेता डा. दयाराम यादव, नपा वाइस चेयरमैन जयंती चौधरी, पार्षद मुरारी लाल सैनी, रामबीर यादव, मोती लाल वर्मा लम्बरदार, बिटटू जैन, बीजेपी मंडल अध्यक्ष दौलतराम, पूर्व पार्षद रामपत सैनी, सतपाल अरोडा, पार्षद अशोक कुमार, राज कुमार शर्मा, मुनीलाल यादव, भीम सिंह सारवान, जेपी मास्टर, पार्षद हेमवंती आदि ने के के राव को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।