नगर विकास सचिव ने किया निरीक्षण, संपत्ति मामलों का लिया जायजा

Spread the love

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत रिक्त निगम भूमि की स्थिति का बुधवार को उत्तर प्रदेश नगर विकास सचिव राजीव रंजन द्वारा जायजा लिया गया। जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़, वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के संपत्ति विभाग संबंधित अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व अन्य टीम उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त द्वारा सिटी जोन की रिक्त भूमि पर निरीक्षण कराया गया। साथ ही संपत्ति के कई मामलों पर भी सचिव को अवगत कराया गया। जिसके लिए जीडीए, नगर निगम तथा राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही को समय रहते करने के निर्देश दिए।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि जीडीए तथा नगर निगम की रिक्त भूमि पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सरकारी संपत्ति का जायजा लिया गया। जिसके क्रम में सिटी फॉरेस्ट में रिक्त भूमि पर भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें  जीडीए तथा निगम के बीच लैंड एक्सचेंज को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विनय कुमार, संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ व जीडीए के वरिष्ठ अधिकारी सहित तहसीलदार कानूनगो आदि उपस्थित रहे।