नामांकन के दूसरे दिन एसएसपी द्वारा जनपद में भ्रमण कर नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर लिया जा रहा व्यवस्थाओं का जायजा

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन जनपद में प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न ब्लॉक में नामांकन किए जा रहे हैं प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे नामांकन के एसएसपी श्रीमती भारती सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट, विकास खंड जहांगीराबाद, एवं विकास खंड अनूपशहर में नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते कराते हुए एवं मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए|

तथा नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को भी कोविड-19 के नियमों का अक्षरश पालन कराने के लिए लाउड हेलर के माध्यम से निरंतर घोषणा करते रहने को तथा मास्क न लगाने पर प्रथम बार में चालान की धनराशि ₹1000 एवं दुबारा पकड़े जाने पर ₹10000 के जुर्माने की भी सूचना दी गयी तथा लॉकडाउन के सम्बन्ध में भी निरंतर लाउडहेलर से सूचना देने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।