नीलगाय की टक्कर से बाईक सवार घायल

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के चोला चौकी छेत्र में खेतों पर काम करने जा रहा बाईक सवार नीलगाय की टक्कर से गंभीररूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार हेतु बुलंदशहर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

चौकी के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी राकेश पुत्र बबलू सोमवार शाम पांच बजे खेतों पर गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए बाईक से जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही नीलगाय के टकराने से राकेश गंभीररूप से घायल हो गया।