नुसरत जहां ने निखिल संग तोड़ा रिश्ता

Spread the love

IN8@नई दिल्ली ….तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच पिछले दिनों रिश्ते में अनबन की खबरें थीं। कहा जा रहा था कि नुसरत निखिल से अलग रह रही हैं। अब खुद अभिनेत्री ने ही अपने इस रिश्ते पर खुलासा कर दिया है। 
हाल ही में नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थीं, जिसपर निखिल ने कहा था कि उन्हें नुसरत के गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है। वो दोनों छह महीने से साथ नहीं हैं।

अब नुसरत जहां ने कहा है कि निखिल जैन संग उनकी शादी मान्य नहीं है। इसलिए तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता। नुसरत ने स्टेटमेंट जारी कर कई खुलासे किए हैं। नुसरत ने 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।