पहली बारिश में ही थम गई मुंबई की रफ्तार

Spread the love

IN8@मुंबई…..मानसून ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दस्तक दी है। मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई का बेहाल हो गया। सड़कों के जलमग्न होने से भारी ट्रैफिक लग गया। वहीं पटरियों पर पानी भरने के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही हैं तो कई के पहिए थम गए। भारत विज्ञान मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आने वाले 48 घंटे तक मुंबई में इसी तरह से तेज बारिश होती रहेगी। मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में 11.43 बजे हाई टाइड के आने की आशंका है।

इस दौरान समुद्र की लहरें 4.16 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में एहतियातन समुद्र के किनारे के इलाकों को खाली करवा लिया गया है। साथ ही कई टीमें नजर बनाए हुए हैं।आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ जयंत सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र में इस बार समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है।

मुंबई में मानसून के पहुंचने की तारीख 10 जून थी। इससे पहले मंगलवार को प्री मानसून की बारिश ने मुंबई को पानी-पानी कर दिया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिसके कारण यातायात भी कई जगह बाधित रहा। मुंबई के हिंदमाता में सड़कों पर जल जमाव दिखा।