पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी के गांव धमैड़ा नारा निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है।

बुधवार को आरोपी पति ने खेत पर काम करने के दौरान फिर मारपीट की। चौकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की ।