सदर विधायक ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण किया

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर आज मकर संक्रांति के पावन पर्व को बड़े धूम धाम से मनाया गया इसी क्रम में सदर विधायक उषा सिरोही ने पीत बिहार में स्थान पर खिचड़ी प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जिसमें प्रसाद के रूप में खिचड़ी, रेवड़ी व मूंगफली आदि बांटी गयी। नगर में जगह जगह मुख्य चौराहों पर भी खिचड़ी के प्रसाद का वितरण होता दिखा। बताया जाता है आज के दिन यानि मकर संक्रांति पर्व पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है इसलिए देश भर में इस पर्व के दिन जगह जगह प्रसाद वितरण किया जाता है।