पत्रकार देशराज भटनागर भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हरियाणा प्रान्त के संरक्षक नियुक्त

IN8@कुरुक्षेत्र…भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र के प्रेजिडेंट पवन आश्री और महासचिव मेवा सिंह राणा ने कुरुक्षेत्र के वयोवृद्ध पत्रकार देशराज भटनागर को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हरियाणा प्रान्त के संरक्षक नियुक्त किया है ।

पत्रकार देशराज भटनागर

श्री भटनागर विगत अनेक वर्षों से जहां भारतीय पत्रकार कल्याण मंच और हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच से सक्रिय रूपसे जुड़े हुए है वही वे अनेक समाज सेवी और धार्मिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए है। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के मुख्य संरक्षक विनोद जिंदल प्रचार सचिव संजीव बंसल उपाध्यक्ष नरेश वधवा सुरेन्द्र पाल वधावन सचिव राकेश नरूला आदि अनेक पदाधिकारियों विनोद अरोरा विनोद शर्मा ने भी उन की नियुक्ति का वेलकम किया है।