पांच लाख की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ बुलंदशहर : बुलन्दशहर के ककोड़कोतवाली के गांव धनौरा निवासी पिंकी पुत्री नानक चंद ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका विवाह गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र निवासी अमित के साथ 2018 में हुआ। शादी के बाद से ही ससुरालवालें परेशान करने लगे।

एक सप्ताह पूर्व आरोपी पति अमित,जेठ मुकेश व अनिल,ननद सीमा तथा जिठानी ममता व विशेषता ने पांच लाख रुपये की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।