Goa election: सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा

Spread the love

In8 @ नई दिल्ली. गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब और उत्तराखंड के बाद सीएम केजरीवाल ने अब गोवा में भी मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है।

केजरीवाल में गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है। साथ ही बिजली के पुराने सारे बिल माफ करने का भी वादा किया है।

गोवा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी।