पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जनपद में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत रविवार की रात्रि में थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर खुर्जा रोड पर बने एक पुराने खंडहर से 02 अभियुक्त विक्की पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम प्रांगण थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर व नितिन पुत्र इंद्राज निवासी ग्राम प्रांगण थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।

को अवैध शस्त्र, कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण आदि सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्तों का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।