हेड कांस्टेबल की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग बुलंदशहर।

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के ग्राम खाद मोहन नगर निवासी 50 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल सुरेश पाल सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। स्वजन के अनुसार हेड कांस्टेबल सुरेश पाल सिंह जिला मुरादाबाद के थाना भोजपुर में पीआरवी 112 पर तैनात थे।

यशपाल सिंह बीते 27 सितंबर को अवकाश पर घर आए हुए थे। सोमवार को बाइक पर सवार होकर थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम निशुर्खा अपनी रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम गांव वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने सुरेश पाल की बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से परिजनों ने सुरेश पाल सिंह को स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुरेश पाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।