पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज बुलंदशहर के भूड़ चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

कांग्रेस नेता नितेश शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद।

कांग्रेस नेता नितेश शर्मा ने कहा कि हम सबको पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलना चाहिए वह एक कुशल राजनेता थे भारतीय राजनीति में आज भी उनका नाम अमर है वह गरीब किसान और मजदूर के सच्चे हितैषी थे आज भी गरीब किसान और मजदूर की पहचान चौधरी चरण सिंह के नाम से की जाती है।