पूर्व फौजी के हमलावरों पर कडी कार्रवाई की मांग

Spread the love

परिजनों व ग्रामीणों ने एसपी से लगाई गुहार
दीपक वर्मा@ शामली। क्षेत्र के गांव हसनपुर में पूर्व फौजी को गोली मारने के मामले में पीडित परिजनों वे ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की गुहार लगायी है। परिजनों का कहना है कि घायल पूर्व फौजी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी सविता पत्नी यशवीर सिंह दर्जनों ग्रामीणों के साथ पुलिस आफिस पहुंची तथा प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही संजीव, सचिन, जगदीश उसके पति यशवीर से चुनावी रंजिश रखते हैं। संजीव की पत्नी ने उसकी देवरानी के सामने प्रधानी का चुनाव लडा था, इसके बाद से ही उक्त लोग उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। पीडिता ने बताया कि संजीव आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं। 2 जून की रात करीब 9 बजे उसका पति यशवीर, सतवीर पुत्र मानसिंह व यश कुमार पुत्र श्यामसिंह अपने घेर में बैठे हुए थे तभी संजीव, सचिन व जगदीश ने हथियारों व तमंचों से उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। जब यशवीर ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल यशवीर को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीडिता व ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की है।