पूर्व में तैनात एसएसपी की फेसबुक आईडी पर मांगे रूपये

Spread the love


कोतवाली ककोड़। पूर्व में तैनात रहे एसएसपी अनंत देव तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर रूपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। झाझर निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

झाझर निवासी अबरार अहमद पुत्र मुख्तयार अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाईल पर मैसेंजर के माध्यम से पूर्व में बुलंदशहर में तैनात रहे अनंत देव तिवारी की फेसबुक आईडी से तीस हजार रूपये की मांग की गई। पीड़ित ने मैसेंजर की बातचीत के स्क्रीन शॉट लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।