सुरेन्द्र भाटी @ बुलंदशहर@ पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है शनिवार को कस्बा ऊंचा गांव में कांग्रेसी नेता कुमार आर पी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी बुग्गी में सवार होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेसी नेता कुंवर आर पी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मे किसान मजदूर त्राहि-त्राहि मचा रहा है भाजपा सरकार मे तो पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे है महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब हो रही है किसान मजदूर की कमर टूट गई है सरकार पेट्रोल डीजल के दामों को तत्काल कम करके आमजन को इस महंगाई की मार से निजात दिलाएं जिला अध्यक्ष कमल खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार में आम लोगों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियां केवल दिखावा मात्र की है भाजपा एक हाथ से देने का दिखावा कर रही है तो वही दूसरे हाथ से आम लोगों से छीन रही है लॉकडाउन में लोगों की रोजी-रोटी और व्यापार पूरी तरह से ठप हो गए हैं सरकार इन लोगों की मदद करने के बजाय उन्हें महंगाई के तले दबाने की तैयारी कर रही है इस दौरान पीके चौधरी पूरन चंद शास्त्री दीपेंद्र शर्मा और टीटू शर्मा आबिद खान सतवीर सिंह गजेंद्र सिंह यशवीर सिंह शैलेंद्र सिंह राणा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे
Related Posts
खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज सिकंदराबाद विकासखंड के ग्राम बिलसुरी में आयोजित बुलंदशहर महोत्सव 2023 के तत्वाधान में जिला कृषि औद्योगिक…
किसानों की लड़ाई के लिए सरकार के खिलाफ बोले : दिनेश गुर्जर
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, ने कहां की हम किसानों के साथ हैं|और…
जनपद में अब सीएचओ भी खोजेंगे टीबी मरीज
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जनपद के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भी टीबी रोगी खोजेंगे। अब…
