प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समन्वय कायम करने के निर्देश

विनोद पांडेय@ गाजियाबाद। प्रदेश के श्रमायुक्त सुधीर एम बोबडे ने मोदी मिल विवाद को लेकर मंगलवारइ को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल एवं उपश्रमायुक्त राजेश मिश्रा भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के श्रमायुक्त सुधीर एम बोबडे सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। बैठक का मुख्य एजेंडा बंद पड़े मोदी स्पिनिंग मिल के प्रबंधन और श्रमिकों के बीच चल रहे विवाद को सुलटाना था। इस मामले में उन्होंने अधिकारियों से बंद पड़े मिल और वतज़्मान में श्रामिकों की मुख्य मांग की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी एवं उपश्रमायुक्त राजेश मिश्रा को उन्होंने इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यह विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। शासन की मंशा है कि मजदूरों के रोजगार और उसके अधिकार की रक्षा बेहत ढंग से की जाय। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच समन्वय बनाने की आवश्यकता है। इस मामले को मिल प्रबंधकों और श्रमिकों की जायज मांग को मानते हुए निपटाने का काम निरंतर संवाद के जरिए किया जाए।

बैठक के दौरान लेबर कमिश्नर ने गंभीर रूख अपनाते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों से जानकारी तलब की है कि अब तक इस मामले में किस स्तर पर कार्रवाई हुई है। इसके बारे में जानकारी मांगी है। अधिकारियों द्वारा स्पष्टï जवाब न मिलने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

लेबर कमिश्नर ने अधिकारियों से वेतन भुगतान में देरी को लेकर कंपनी के खिलाफ अब तक क्या कदम उठाए गए इसकी भी जानकारी ली। इस मौके पर श्रमायुक्त ने जिले में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को दिए जाने वाले मानदेय की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जाना कि चार महीने में कितने निराश्रित श्रमिकों के खाते में मानदेय का पैसा पहुंचा।