फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण से एक की मौत

Spread the love

IN8@फरीदाबाद….फरीदाबाद में आज कोरोना व अन्य बीमारियों की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मरने वालों की संख्या अब बढकऱ 206 हो गई है। जबकि 251 नए संक्रमित जिले में विभिन्न स्थानों से आए है। इसके अलावा 285 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आजाद कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना व अन्य बीमारियों की चपेट में आकर मौत हो गई।

नगर निगम की टीम ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कोविड-19 के तहत कर दिया। वहीं जिले में आज 251 नए संक्रमित आए है। यह संक्रमित क्रमश: सैक्टर-3, श्याम कालोनी, ग्रीन फील्ड, भारत कालोनी, सैक्टर-21, सैक्टर-14, सैक्टर-9, बसेलवा कालोनी, एन.एच.पांच, एसजीएम नगर, सीही गांव, ओल्ड फरीदाबाद, भूड़ कालोनी, दयालपुर, मेवला महाराजपुर, जनता कालोनी, नवादा, शिव दुर्गा विहार, सैनिक कालोनी, आजाद, पर्वतीय कालोनी, महावीर कालोनी आदि क्षेत्रों से आए है। जबकि 285 रोगियों ने संक्रमण को मात दी है।