पंजाब में मोहाली पुलिस ने कम पढ़े-लिखे व स्टडी गैप वाले युवकों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी और संस्थानों की फर्जी डिग्रियां मुहैया करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के शातिर कई साल में नहीं, बल्कि 30-40 दिन में ही युवकों को इंजीनियर, डॉक्टर, अकाउंटेंट, एमबीए, बीटेक, एमटेक की फर्जी डिग्रियां सौंप देते थे। इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।शातिर पंजाब, हिमाचल, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कई शहरों में स्थित 16 सरकारी और निजी यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां जारी कर रहे थे। इनसे बड़ी संख्या में पुलिस ने जाली दस्तावेज, मुहर, होलोग्राम, कंप्यूटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार किए हैं।शातिरों की पहचान निर्मल सिंह निम्मा गांव करतारपुर थाना मुल्लांपुर गरीबदास, विष्णु शर्मा निवासी निधि हाई कॉलोनी मथुरा (यूपी), सुशांत त्यागी, संचालक वीर फाउंडेशन डिस्टेंस एजुकेशन मेरठ और आनंद विक्रम सिंह निवासी सेक्टर-2, वैशाली गाजियाबाद (यूपी), अंकित अरोड़ा, निवासी फतेहपुर, सियालवा, मोहाली के रूप में हुई है।
Related Posts
स्टेशनों पर एक बार फिर कुल्हड़ में चाय का आनंद मिलेगा
IN8@नई दिल्ली ,(भरत निषाद): आज से करीब 15-20 साल पहले कुल्हड़ में चाय पीने का अपना अलग ही मजा था…
कॉन्ग्रेस नेता अलका लांबा का video viral, प्रदर्शन के दौरान की अजीबोगरीब हरकतें
समाज की उदासीनता को उजागर करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला मेट्रो में फर्श…
हिंडन में शराब माफिया की भट्टी पर पर चला डंडा
50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 1500 किलोग्राम लहन नष्ट प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। लोनी खादर क्षेत्र मेंं सालों से…
