पंजाब में मोहाली पुलिस ने कम पढ़े-लिखे व स्टडी गैप वाले युवकों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी और संस्थानों की फर्जी डिग्रियां मुहैया करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के शातिर कई साल में नहीं, बल्कि 30-40 दिन में ही युवकों को इंजीनियर, डॉक्टर, अकाउंटेंट, एमबीए, बीटेक, एमटेक की फर्जी डिग्रियां सौंप देते थे। इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।शातिर पंजाब, हिमाचल, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कई शहरों में स्थित 16 सरकारी और निजी यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां जारी कर रहे थे। इनसे बड़ी संख्या में पुलिस ने जाली दस्तावेज, मुहर, होलोग्राम, कंप्यूटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार किए हैं।शातिरों की पहचान निर्मल सिंह निम्मा गांव करतारपुर थाना मुल्लांपुर गरीबदास, विष्णु शर्मा निवासी निधि हाई कॉलोनी मथुरा (यूपी), सुशांत त्यागी, संचालक वीर फाउंडेशन डिस्टेंस एजुकेशन मेरठ और आनंद विक्रम सिंह निवासी सेक्टर-2, वैशाली गाजियाबाद (यूपी), अंकित अरोड़ा, निवासी फतेहपुर, सियालवा, मोहाली के रूप में हुई है।
Related Posts
दोहरी मार के साथ यूपी के लोगों को बिजली का झटका
IN8@ लखनऊ : एक बार फिर से यूपी की जनता पर दोहरी मार पड़ने जा रही है। एक तरफ इलाहबाद…
13 साल की दलित बच्ची से Gangrape, आंखें फोड़ी, गले में फंदा डालकर खेतों में भी घसीटा
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 13 साल की दलित…
IPL की नई टीम का बेस प्राइज 1500 करोड़
मुंबई: IPL 2022 से दो नई टीमें खेलेंगी। BCCI इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर चुका है। अप्रैल में दो…
