पंजाब में मोहाली पुलिस ने कम पढ़े-लिखे व स्टडी गैप वाले युवकों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी और संस्थानों की फर्जी डिग्रियां मुहैया करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के शातिर कई साल में नहीं, बल्कि 30-40 दिन में ही युवकों को इंजीनियर, डॉक्टर, अकाउंटेंट, एमबीए, बीटेक, एमटेक की फर्जी डिग्रियां सौंप देते थे। इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।शातिर पंजाब, हिमाचल, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कई शहरों में स्थित 16 सरकारी और निजी यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां जारी कर रहे थे। इनसे बड़ी संख्या में पुलिस ने जाली दस्तावेज, मुहर, होलोग्राम, कंप्यूटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार किए हैं।शातिरों की पहचान निर्मल सिंह निम्मा गांव करतारपुर थाना मुल्लांपुर गरीबदास, विष्णु शर्मा निवासी निधि हाई कॉलोनी मथुरा (यूपी), सुशांत त्यागी, संचालक वीर फाउंडेशन डिस्टेंस एजुकेशन मेरठ और आनंद विक्रम सिंह निवासी सेक्टर-2, वैशाली गाजियाबाद (यूपी), अंकित अरोड़ा, निवासी फतेहपुर, सियालवा, मोहाली के रूप में हुई है।
Related Posts
रक्षा मंत्री बोले- भारत की एक इंच जमीन को दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती
एजेंसी@लद्दाख: चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की दो दिवसीय…
अमरावती में आईएसआईएस माड्यूल मामले में संदिग्ध छात्र से एनआईए ने की पूछताछ
मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने अमरावती जिले के अचलपुर में स्थित एक शिक्षक के घर पर सोमवार…
कोरोना अपडेट: रेलवे ने दिए 4 राज्य को 204 कोच, दिल्ली को 54
नई दिल्ली। कोरोना के लगातार बढ़ते मामले के बीच रेलवे ने 4 राज्यों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के…
