फर्जी तंत्र मंत्र करने वाले गैगं का हुआ पर्दाफाश आरोपी हुए फरार

Spread the love




सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद क्षेत्र के महोल्ला शहीद गढी मैं सोमवार को एक फर्जी तंत्र मंत्र करने वाले गिरोह ने एक युवती को ऊपरी हवाओं के झासे मैं लेकर लगभग 22.000 रुपये ठगे साथ ही युवती के साथ की गिरोह ने मारपीट मारपीट का विडिओ सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल ।

पीडिता के परिजनों ने औरंगाबाद थाने में दी नामजद तहरीर आपको बता दें कि शारुख पुत्र निसार अहमद ग्राम भौराबांस निवासी अपनी पत्नी रुखसार को कुछ समय पहले शहीद गढी के कुछ तंत्र मंत्र करने वाले गिरोह के पास लेकर आए थे जहां उनकी पत्नी रूखसार को ऊपरी हवाओं का असर बता दिया गया इलाज के कुछ दिन बाद पीडिता से गिरोह ने लगभग 22.000 रुपये ठग लिए ।

सोमवार को फिर जब शारुख अपनी पत्नी को लेकर शहीद गढी पहुंचा इलाज के लिए तो तंत्र मंत्र कर रहे गिरोह ने युवती को बुरी तरह पिटना शुरू कर दिया पति के लाख मना करने पर भी फर्जी तंत्र मंत्री गिरोह ने युवती की जमकर पिटाई की जिससे रूखसार की हालत गंभीर हो गई पति ने इसका विरोध किया तो पति के साथ अभ्रदता करनी शुरू कर दी गुस्साए पति ने गिरोह के उस काले कारनामे की वीडियो पडोसियों को दिखा दी।

फिर क्या था छो मैं आकर ग्रामवासियों ने फर्जी तंत्र मंत्र गिरोह के घरों पर हंगामा शुरू कर दिया और रूखसार को मेरठ उपचार के रेफर कराया गया मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सारी विथा सुना डाली जानकारी के अनुसार बताया गया कि इस गिरोह मैं सईदा पत्नी शमीम चंद्रा पत्नी राजे सहित कई लोग मिलकर तंत्र मंत्र का कार्य करते हैं