बकाया बिल पर कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला एक संविदाकर्मी गंभीररूप से घायल

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@ बुलन्दशहर चोला। चौकी के गांव नंगला वंशी में बकाया पर कनेक्शन काटने गई पॉवर कॉरपोरेशन की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक संविदाकर्मी गंभीररूप से घायल हो गया। गांगरौल अवर अभियंता ने तीन लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने,सरकारी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।


गांगरौल बिजलीघर के अवर अभियंता ओमप्रकाश ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार दोपहर को टीम नंगला वंशी निवासी पर 43559 रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई तो आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया।

जिसमें संविदाकर्मी लाईनमैन चंदर पुत्र मेहरचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।