बरसाती रजवाहे की सफाई न होने से अटा पड़ा रजवाहा

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। बरसात का मौसम आने को है। परंतु सिचाई विभाग अभी तक लापरवाह बना हुआ है।

सिकंदराबाद क्षेत्र के दुल्हैरा से निकलने वाला बरसाती रजवाहा अभी तक सिंचाई विभाग ने साफ नहीं कराया है। रजवाहे में बरसात का पानी ककोड़ क्षेत्र से होता हुआ मॉट ब्रांच नहर के नीचे से निकलता हुआ झाझर क्षेत्र में जाकर अन्य रजवाहे में जाकर गिरता है।

परंतु रजवाहे में झाड़फानूस उगने के साथ स्थान स्थान पर क्षतविक्षत हुआ पड़ा है। जिससे बरसात का पानी ककोड़ और सूबरा क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचाता है।