संवाददाता@ कैराना। दो दिन पूर्व कोरोना के तीन मरीज मिलने के बधेव गांव में स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान सात टीमों द्वारा 844 घरों में जाकर 4907 लोगों का किया सर्वे कर डाटा जुटाया गया। ग्राम बधेव में गत 19 जून को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रविवार को ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की सात टीम गांव में पहुंची, जहां टीमों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उनका डाटा एकत्र किया गया। स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बधेव गांव में 844 घरों में जाकर 4907 लोगों का सर्वे किया गया है, जिनमें 13 लोगों के बाहर से आने की जानकारी मिली है। इन सभी का डाटा एकत्र कर लिया गया है।
Related Posts
हाॅट स्पाॅट मुक्त हुआ बडीआल, लोगों में राहत
दोनों संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद हटाई गई बैरिकेटिंगअन्य हाॅट स्पाॅटों पर रहा पुलिस का कडा पहरादीपक वर्मा@…
कथित किसान हितैषी अध्यादेश वापस लेने की मांग
राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन दीपक वर्मा@ शामली। राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित कथित…
72 घंटे बाद चैक बाजार सीलिंग क्षेत्र से मुक्त
नगरपालिका ने बाजार में कराया सैनिटाइजर छिड़काव, खुली दुकानेंसंवाददाता@ कैराना। प्रशासन ने चैक बाजार को 72 घंटे बाद सीलिंग क्षेत्र…
