दबंगों पर जबरन गोवंश छोड़ने का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर का चोला।चौकी के गांव चोला  में मनोज पुत्र हरिराम ने वायरल वीडियो के माध्यम से बताया कि गांव अस्थाई बनी हुई गौशाला में मंगलवार को   दर्जन भर युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर दीवार फांदकर आए।

आरोपियों ने गेट का ताला खोलकर उनमें जबरन कई गोवंश छोड़ दिए। पीड़ित ने बताया कि गांव सचिव और पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना देकर बताएं ।इतना सुनते ही आरोपी आग बबूला हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए ।गौशाला में इस समय 84 गोवंश है। जिसमें से कई घायल पड़े हुए हैं ।

वायरल वीडियो में युवक ने आरोप लगाया है कि दबंग अच्छी नस्ल के गोवंशों को ले जाते हैं। और कमजोर गोवंश को जबरन छोड़ जाते है। चौकी प्रभारी संदीप तौमर ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।