बाइक सवार बदमाश ने युवक को मारी गोली, घायल

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर बदमाशों के इतने हौसले बुलंद हैं कि बाइक सवार बदमाश ने एक ग्रामीण को बाजू में गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है ।

और बदमाश की तलाश में जुटी है।वीओ : थाना खानपुर क्षेत्र के गांव हिमाबाद निवासी विनोद किसी परिचित को लेने के लिए ग्राम शेखुपुरा आया था। पीड़ित की मानें तो उसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने विनोद पर गोली चला दी, गोली विनोद की बाजू में लगी। घटना को अंजाम दे बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटना की बारीकी से जांच में जुट गई।

थाना कोतवाली प्रभारी व एडिशनल एसपी अलका सिंह ने घायल विनोद को घायल अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। बुलंदशहर के कोतवाली स्याना क्षेत्र की चौकी चिंगरावटी के गांव हिमाबाद के पास की घटना बताई जा रही है।