अष्टमी पर हवन कर मन्नतें मांगी

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कस्बे स्थित प्राचीन देवी शिवालय मंदिर पर मंगलवार को दुर्गाअष्टमी के अवसर पर हवन कर मन्नतें मांगी गई। मंदिर के पुजारी पंडित राजू दुवे ने मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ के यजमानों को संपूर्ण हवन कराया। यजमानों ने घी, गोला, संविदा, लौग, जायफल, कपूर आदि से संपूर्ण आहूति देकर कोरोना महामारी को शीघ्र समाप्त होने की मन्नतें मांगी।

इस मौके पर विजय सिंंघल, जयवीर सिंह, अरुण भाटी, दिनेश सिंंघल, कालीचरन, छिद्दा सिंह सैनी, सुभाष भाटी, उमेश सिंघल, डॉ. विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।