बागपत में मिला किशोर का शव, कोहराम

तीन दिन पूर्व यमुना नदी में डूबा था युवक
संवाददाता@ कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में तीन दिन पूर्व यमुना नदी में नहाने के लिए गया किशोर यमुना नदी में डूब गया था। बुधवार को किशोर का शव जनपद बागपत के गांव बोढ़ा से बरामद हुआ। युवक के शव मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पावट कलां निवासी 14 वर्षीय आजम क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में ईद के दिन अपने मामा के घर पर आया था। किशोर आजम अपने मामा के लड़के वादिल, फुरकान व वासिद के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। यमुना नदी के तेज बहाव के चलते किशोर आजम यमुना नदी में डूब गया था। तीनों युवकों ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी थी। सूचना पर सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। सूचना पर पुलिस ने पीएसी बल और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका था। मामले में एसडीएम कैराना देवेंद्र कुमार, सीओ कैराना प्रदीप सिंह व तहसीलदार ने भी यमुना नदी पर पहुंचकर किशोर के परिजनों से मामले की जानकारी ली थी। बुधवार को ग्रामीणों ने जनपद बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव टांडा पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के गांव बोढ़ा में यमुना किनारे एक किशोर का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना कांधला पुलिस को दी। सूचना पर गंगेरू पुलिस चैंकी इंचार्ज राजकुमार चंदेल किशोर के परिजनों को लेकर मौके पर पहुंचे तो किशोर की पहचान आजम के रूप में हुई। किशोर की मौत की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।