बिजली के खंभे से नाली में उतरे करंट से भैंस की मौत

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के नेरसेन थाना क्षेत्र के गांव करियारी में एक बिजली के खंभे से नाली के पानी में उतरे करंट की वजह से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस मालिक अख्तर खान ने बताया की बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उसकी भैंस की मौत हुई है।

बिजली विभाग को सूचना दी गई काफी देर बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पानी में करंट कैसे आया उसको चेक किए बगैर ही बेवकूफ बनाकर सिर्फ खानापूर्ति कर और कनेक्शन काट कर चले गए।वही परिवार भैंस के खत्म होने की वजह से सदमे में है।