बिपाशा बसु ने समंदर किनारे पूल में की मस्ती

Spread the love

मुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने मालदीव से कुछ मजेदार वीडियोज़ शेयर किए हैं। मालदीव के रेजॉर्ट में दोनों स्विमिंग पूल का मजा लेते दिख रहे हैं। बिपाशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे जन्नत बताया है।

बता दें कि करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों मालदीव पहुंचे हैं। पिछलो दिनों बिपाशा बसु ने इस धमाकेदार सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें समंदर की लहरों के बीच दोनों मस्ती करते दिखे। बिपाशा पिंक स्विमवेयर में पूल में पानी के बीच काफी मस्ती करती दिख रही हैं। करण सिंह ग्रोवर ने भी अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पूल को इंजॉय करते दिख रहे हैं। इसके अलावा करण ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन डांसिंग मंकी लिखा है। इस वीडियो में दोनों अपने कमरे में जमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को बिपाशा शूट कर रही हैं और दोनों कैमरे के सामने मस्ती करते नजर आ रहे हैं।