बुलंदशहर के एक गांव में नौजवान स्मेक नसे की चपेट में

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव बनेल में चरस तस्कर सक्रिय गांव के नौजवान हो गए आदि स्मेक नशे की आदत में परिजन हुए परेशान। आज ग्रामीण पहुचे एसएसपी आफिस जानकारी के अनुसार थाना पहाशू थाना क्षेत्र का गांव बनेल मैं ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग गांव में चरस की बिक्री करते हैं।

जिससे हमारे पढ़ने वाले बच्चे नौजवान पढ़ने के बजाय स्मेक की लत में पड़ने लगे हैं। जिससे उनका भविष्य तबाह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत होने के बावजूद भी गांव में चरस की बिक्री पर रोक नहीं लग रही है।तस्कर इतने सक्रिय है कि जेल जाने के बाद छूटने के बाद फिर वही धंधा करते है।

हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के तस्कर इतने दबंग हैं कि कहीं शिकायत करने जाओ तो उन्हें डर दिया जाता है। धमकाया जाता है।

उस डर की वजह से हम लोग कहीं शिकायत भी नहीं कर सकते। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों को जांच कर कारवाही करने का आश्वासन दिया है।