नर्सिंग होम का जेनरेटर फटने से मची अफरातफरी

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी क्षेत्र स्थित बुधवार देरशाम एक निजी नर्सिंग होम के जेनरेटर फटने से अफरातफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। चौकी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बुधवार शाम अचानक परिसर में खड़ा जेनरेटर फट गया।

आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। जेनरेटर फटने का कारण अधिक लोड बताया जा रहा है। चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।