बुलंदशहर जिला हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज/ जिला हॉस्पिटल में केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया।इस मौके पर अस्पताल की मैट्रन ने नर्सिंग स्टाफ को नर्सिंग उत्तरदायित्वयों का पालन करने की शपथ दिलवाई।और कहा क़ी अस्पताल में आए मरीजों के प्रति नर्सिंस का सहानुभूति पूर्ण व्यवहार होना चाहिए और चिकित्सक के दिए दिए गए आदेशों का पालन कर मरीज के स्वास्थ्य को सही करने की दिशा में सहयोग करना नर्स का उत्तरदायित्व है।





मरीजों की सेवा करते हुए उनके स्वास्थ्य की उन्नति बीमारियों से रोकथाम करना और स्वास्थ्य की पुनर्स्थापना करना मरीज को पीड़ा से मुक्ति दिलाना नर्सिंस के लिए यह चार प्रमुख उत्तरदायित्व हैं। नर्सिंस डे पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा, सीएमएस प्रदीप राणा,मैट्रन अमरजीत कौर और डॉक्टरों ने नर्सों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (इंटरनेशनल नर्सेज डे) मनाया जाता है जो आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के निस्वार्थ योगदान और समर्पण को सम्मानित करता है।

“हमारी नर्से, हमारा भविष्य – सशक्त नसें जीवन बचाती हैं और नर्सेज दुनिया भर में मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा करती है। उन्हें ‘लेडी विद द लैंप’ के नाम से भी जाना जाता है।यह दिन याद दिलाता है कि जब भी स्वास्थ्य संकट (जैसे महामारी) आती है तो नर्से फ्रंटलाइन पर खड़े होकर मरीजों क़ी निस्वार्थ सेवा करती है। नसों का स्वास्थ्य विभाग में अहम योगदान रहता है।

इस मोके पर डॉ धीर, डॉ परविंदर, डॉ पंकज झा,डॉ राज बहादुर,डॉ रवि प्रकाश,डॉ अकेक्षा,डॉ रोहित वार्ष्णेय, फार्मासिस्ट वी गुप्ता, फिजिशियन नवीन, शैलेन्द्र, मनोज, ब्रह्म स्वरुप, नर्स कुसुम,एसके आर्या,मिथिलेश,मनीषा,गीता, नीतू,रचना,रश्मि,आभा, कविता,मंजू, ललिता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *