बुलंदशहर में नही थमा कोरोना का कहर 32 की और आई रिपोर्ट पॉजिटिव

Spread the love


सुरेंद्र भाटी@बुलंदशहर में कोरोना का कहर जारी है शुक्रवार को आयी रिपोर्ट के बाद जनपद में कुल कोरोना मरीजो की संख्या 1933 हो गई है। बुलंदशहर में 09,गुलावठी में 01, दानपुर में 01, पहासू में 07, शिकारपुर में 05, डिबाई में 02, जहांगीराबाद में 2, बीबीनगर में 01,खुरजा में 02 तथा अरनिया मे 01 समेत 32 की रिपोर्ट पाजीटिव आयी है।

मृतको की संख्या अब 42 हो गयी है। एकिटव मरीजो की संख्या 311 व कोरोना को मात देकर ठीक हुए मरीजो की संख्या स्वासथय विभाग के अनुसार 1580 बतायी जा रही है।

इधर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को किये जा रहे कार्यों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर शाम महत्वपूर्ण बैठक कर चर्चा की।