बेटे के साथ घेराबंदी कर मारपीट का आरोप

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़ के कस्बा निवासी राजेंद्र पुत्र नारायण ने सोमवार रात को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे बेटे सौरव के साथ ककोड़ कस्बे के ही 5 लोगों ने घेराबंदी का की मारपीट जानकारी के अनुसार पीड़ित ने दी तहरीर में बताया कि कल मेरा बेटा सब्जी लेने जा रहा था रास्ते मे शनि मंदिर के पास उक्त लोगो ने घेरकर की मारपीट l

और इससे पूर्व में भी 20 दिन पहले कस्बे में मेरे बेटे के साथ यह लोग कर चुके हैं मारपीट राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक नामजद दबंग ने अपनी ऑडियो वायरल कर मेरे बेटे को धमकी देकर कहा है कि मेरे पास अपना पैसा बहुत है मैं तुम दोनों बाप बेटे को लूट के मुकदमे में फंसा दूंगा यह ऑडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl

कोतवाली ककोड़ के प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर आ चुकी है दोनों पक्ष ने अपनी-अपनी लूट की तहरीर दी है लूट का कोई मामला नहीं हैl केवल मारपीट और कहासुनी का मामले है l जिसकी गहनता से जांच की जा रही है ल और जो ऑडियो वायरल हो रही है उसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है l